{"_id":"5c97df24bdec22144c192a32","slug":"31553456932-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 साल की युवती की गला रेता, शव नहर में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चांदीनगर (बागपत)। खेकड़ा थाना क्षेत्र के तिगरी-डगरपुर मार्ग पर युवती की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। आरोपियों ने मारपीट कर युवती का शव को नहर में फेंका। रविवार की सुबह नहर में शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की शनाख्त नहीं हुई।
विज्ञापन
खेकड़ा थाना क्षेत्र के तिगरी-डगरपुर मार्ग पर नहर में रविवार की सुबह साढ़े सात बजे युवती का शव मिला। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर खेकड़ा थाना पुलिस पहुंची और युवती के शव को नहर से बाहर निकाला। युवती धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की। उसके चेहरे पर भी चोट के निशान हैं। सूत्रों के अनुसार हत्या करने से पहले युवती की पिटाई भी की। हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंका। शनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रटौल चौकी इंचार्ज सुभाष चंद ने बताया कि युवती की औसतन उम्र 25 वर्ष के लगभग है। उसकी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की और शव को यहां लाकर नहर में फेंका। युवती के शव की शनाख्त के लिए आसपास के जनपदों की पुलिस को युवती की फोटो भेज दी गई है। सोशल मीडिया पर भी शव की फोटो अप लोड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।