फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आंत फटने से पीआरडी जवान की मौत हुई

आंत फटने से पीआरडी जवान की मौत हुई

Thu, 14 Mar 2019 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
आंत फटने से पीआरडी जवान की मौत हुई
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी में चार दिन पहले हुई पीआरडी के जवान की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नया मोड़ आ गया है। गंभीर चोट लगने के कारण आंत फटी मिली। जबकि परिजनों ने गृह कलह में फांसी लगाकर आत्महत्या करना बताया । पुलिस पोस्टमार्टम आने के बाद जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद के फुगाना थाना के करौदा महाजन गांव निवासी राहुल (32) पुत्र राजबल बागपत में पीआरडी का जवान था। उनकी ड्यूटी ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) कार्यालय में चल रही थी। वह छह माह से अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे कॉलोनी में कमरा किराये पर लेकर परिवार सहित रहता था। नौ मार्च की रात 11 बजे के लगभग उसका शव कमरे में फांसी पर लटका मिला । पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला था और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीआरडी जवान की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नया मोड़ आ गया। पेट में गंभीर चोट लगने के कारण आंत फटी मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मौत से पहले उसके साथ मारपीट की । जबकि मृतक के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि गृह कलह के कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन


दोस्त को दी थी पिटाई की जानकारी
बागपत। ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) कार्यालय बागपत के एक कर्मचारी ने बताया कि नौ मार्च की रात में मृतक पीआरडी जवान राहुल का फोन आया। वह बता रहा था कि उसके ससुराल वाले उसकी पिटाई कर रहे हैं। कर्मचारी ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना भी दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed