फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छात्राओं के साथ मनचलों ने की छेडछाड

छात्राओं के साथ मनचलों ने की छेडछाड

Sun, 10 Mar 2019 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं के साथ मनचलों ने की छेडछाड
बड़ौत। कॉलेज से लौट रही बीए प्रथम वर्ष की दो छात्राओं के साथ नेहरू रोड पर मनचले युवकों ने छेड़छाड़ की तो छात्राओं ने साहस करते हुए चप्पलों से दौड़ा-दौड़ाकर उन्हें पीटा। लोगों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे आसपास की गलियों मे होते हुए भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवकों का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

जहां छेड़छाड़ की घटना को रोकने के लिए जनपद मेें एंटी रोमियो टीम का गठन किया गया है, लेकिन इसका कुछ असर दिखाई नहीं दे रहा है। शनिवार को बीए प्रथम वर्ष की छात्राएं कालेज से लौट रही थीं। तभी दो मनचले युवकों ने उन पर फब्तियां कसना शुरू कर दिया। छात्राओं ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। छात्राओं ने साहस दिखाते हुए युवकों की चप्पलों से धुनाई शुरू कर दी और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आसपास के लोगों ने उन्हेें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed