{"_id":"5c0c1ea3bdec2241d20021c4","slug":"31544298147-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबीर शौकीन और जावेद रटौल को तलाश नहीं पाई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामबीर शौकीन और जावेद रटौल को तलाश नहीं पाई पुलिस
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
पुलिस कस्टडी से फरार दिल्ली के पूर्व विधायक रामबीर शौकीन और 25 हजार के ईनामी जावेद रटौल को पुलिस नहीं पकड़ पाई है। पूर्व विधायक के दिल्ली और जावेद रटौल के राजस्थान में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की दो टीमें उनकी तलाश कर रही है।
कचहरी परिसर से जून माह में कुख्यात बदमाश जावेद रटौल पुलिस को चकमा देकर भागा। एसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया। वहीं अगस्त माह में दिल्ली के पूर्व विधायक रामबीर शौकीन सफदरजंग अस्पताल दिल्ली से पुलिस की कस्टडी से भाग गया। वह कुख्यात बदमाश अमित उर्फ भूरा फरार प्रकरण में नौ माह तक जिला जेल में बंद रहा। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद नीरज बवाना का मामा भी है। पुलिस अभी तक दोनों बदमाशों को नहीं पकड़ पाई है। जावेद रटौल की लोकेशन कई बार राजस्थान में मिल चुकी है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह भाग जाता है।
वहीं पूर्व विधायक के दिल्ली में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। दोनों की तलाश में पुलिस की दो टीम दिल्ली, राजस्थान समेत हरियाणा, उत्तराखंड में भी दबिशें दे रही है, लेकिन सफलता नहीं मिली। जावेद के न पकड़े जाने पर रटौल निवासी हाजी अफसार हत्याकांड के गवाहों भी जान का खतरा बना है। जावेद कभी भी गवाहों की हत्या कर सकता है। पुलिस ने जावेद के भाई व साले के घर पर कुर्की के भी नोटिस चस्पा किए, लेकिन उन्होंने न्यायालय में कुर्की पर आपत्ति लगा दी। इस संबंध में एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगी हैं। दिल्ली समेत अन्य राज्यों में दोनों की तलाश की जा रही है।