{"_id":"5b01c46f4f1c1b2b118b514c","slug":"31526842479-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने गैस सिलेंडर के पाइप से महिला को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने गैस सिलेंडर के पाइप से महिला को पीटा
Updated Mon, 21 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। ईदगाह मोहल्ले में भाभी से अनैतिक संबंधों का विरोध करने पर पति ने गैस सिलेंडर के पाइप से महिला की पिटाई कर दी। शोर शराबा सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी पति मारने की धमकी देकर चला गया। महिला ने पति के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
झंकार गली बागपत निवासी आस मोहम्मद ने 12 साल पहले अपनी बेटी सायरा का निकाह मोहल्ला ईदगाह निवासी शकील के साथ किया । अब महिला के चार बच्चे हैं। निकाह के बाद कई साल तक सब कुछ ठीक चला। आरोप है कि दो साल से उसके पति का अपनी भाभी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शनिवार को महिला मायके से ससुराल पहुंची तो उसने पति को भाभी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। महिला ने इसका विरोध किया तो पति ने गैस सिलेंडर के पाइप से महिला की पिटाई कर दी और तब तक पिटाई करता रहा, जब तक महिला बेहोश नहीं हो गई। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी पति मारने की धमकी देकर भाग गया। महिला के मायके वाले उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। इस संबंध में महिला ने अपने ही पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।