फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जिवाना में ईंट भट्ठे पर मजदूरों में पत्थर चले

जिवाना में ईंट भट्ठे पर मजदूरों में पत्थर चले

Fri, 11 May 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
जिवाना में ईंट भट्ठे पर मजदूरों में  पत्थर चले
बागपत। जिवाना गांव में ईंट भट्ठे पर मामूली विवाद को लेकर मजदूरों के दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। झगड़े में एक पक्ष के दो दलित युवक घायल हो गए। घायलों ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ितों ने एसपी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं दूसरे पक्ष ने भी छेड़छाड़ का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

जिवाना के एसबीएफ ईंट भट्ठे पर करीमपुर जिवानी और छछरपुर के दलित परिवार मजदूरी करते हैं। छछरपुर निवासी जोनी और करीमपुर जिवानी निवासी बबलू ने बताया दोनों भट्ठे पर बेलदार हैं। बृहस्पतिवार सुबह दोनों भट्ठे में ईंट लगा रहे थे। इसी दौरान बुग्गी से करीमपुर निवासी प्रमोद और संजीव कच्ची ईंट लेकर आए। उन्होंने ईंट पकड़ने के लिए कहा। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके चलते प्रमोद और संजीव ने युवकों पर पथराव शुरू कर दिया। जवाब में जोनी और बबलू ने भी पथराव किया। ईंट लगने से जोनी और बबलू गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

इसी दौरान भट्ठे पर मौजूद अन्य मजदूर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग-अलग किया। घायल जोनी और बबलू को परिजन रमाला थाने ले गए। आरोप है कि पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उन्होंने एसपी से रिपोर्ट दर्ज कराकर मामले में कार्रवाई की मांग की। वहीं, दूसरे पक्ष के प्रमोद और संजीव ने भी थाने में तहरीर देकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed