फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कचहरी के पास मां-बेटी पर जानलेवा हमला

कचहरी के पास मां-बेटी पर जानलेवा हमला

Sat, 07 Apr 2018 01:20 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
कचहरी के पास मां-बेटी पर जानलेवा हमला
बागपत। बड़ौत निवासी नूर हसन ने छह साल पूर्व बेटी इशरत का निकाह बड़ौत निवासी गुलजार के साथ किया था। निकाह के एक साल बाद ही दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने इशरत को घर से निकाल दिया था। इशरत तभी से अपने मायके में रह रही है। उसके पांच साल की बेटी भी है। ससुराल वालों के खिलाफ बागपत न्यायालय में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा चल रहा है। बृहस्पतिवार को इशरत अपनी बेटी के साथ बागपत कोर्ट में मुकदमे की पैरवी करने आई थी। जब वह वापस लौट रही थी तो कहचरी के पास पति व ससुर ने मां-बेटी पर हमला बोल दिया। उनकी लात-घूंसों से पिटाई की। दोनों का गला दबाकर मारने का प्रयास किया। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। हमले में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में महिला ने पति व ससुर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed