{"_id":"5a7df5144f1c1b1d368b970e","slug":"31518204180-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधोमानक दवा मिलने पर वाद दायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधोमानक दवा मिलने पर वाद दायर
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधोमानक दवा मिलने पर वाद दायर
बागपत। बड़ौत के एक मेडिकल स्टोर से लिए गए सिरप का नमूना जांच में अधोमानक पाया गया है। औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने हिमाचल प्रदेश की दवा फैक्ट्री की फर्म सहित नौ लोगों के खिलाफ औषधि अधिनियम की धाराओं में वाद दायर कराया है।
औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने बताया कि कुछ दिन पूर्व बड़ौत के अन्नू मेडिकल स्टोर से एक सिरप का नमूना लिया था। स्टोर संचालक ने दवा खरीद के बिल दिखाए थे। जांच के लिए सिरप को लखनऊ लैब के लिए भेजा। रिपोर्ट में दवा का नमूना अधोमानक पाया गया। उन्होंने बताया कि उसमें पेरासिटामॉल, मैथामेनिक एसिड की मात्राएं मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई थीं। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश की कंपनी को नोटिस जारी कर अभिलेख मांगे थे। जो अभिलेख जमा किए उनके अनुसार भी दवा के नमूने फेल है। इसे देखते हुए सीजेएम न्यायालय में औषधि अधिनियम के तहत चार डॉयरेक्टर, चार केमिस्ट और एक फर्म के खिलाफ वाद दायर कराया है।