{"_id":"5a663fae4f1c1b7b268b5cb5","slug":"31516650414-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजया बैंक में चोरी के प्रयास का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजया बैंक में चोरी के प्रयास का खुलासा
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
पुलिस ने नेहरू रोड पर विजया बैंक में नकब लगाकर चोरी का प्रयास करने का खुलासा कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर डीबीआर और कुल्हाड़ी बरामद की।
एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में कादिर पुत्र जागीर और सैफुल्ला पुत्र साबिर पठान कोट बड़ौत के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी की रात में नेहरू रोड पर स्थित विजया बैंक में नकब लगाकर लाखों रुपये की चोरी करने का प्रयास किया , लेकिन स्ट्रांग रूम न खुलने के कारण चोर सफल नहीं हो सके। इससे क्षुब्ध होकर उन्होंने बैंक में लगे सीसीटीवी तोड़ दिए और बैंक का डाटा चोरी किया। पुलिस उसी समय से बदमाशों की तलाश में लगी रही। पुलिस ने सोमवार की देर शाम बैंक चोरी के प्रयास में शामिल रहे दो बदमाशों को चेकिंग के दौरान दबोचा। पुलिस ने पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर डीबीआर (बैंक के डाटा का ब्योरा) और कुल्हाड़ी बरामद की है। बदमाशों ने अपने साथियों के नाम भी पुलिस को बता दिए हैं। पुलिस उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है।