फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   30 lakh looted in four houses by smuggling narcotics

नशीला पदार्थ सुंघाकर चार घरों में 30 लाख की लूटपाट  

Thu, 30 Mar 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 30 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
30 lakh looted in four houses by smuggling narcotics
जागोस गांव में चोरी की घटना की जांच करती डॉग स्कावयड़ की टीम - फोटो : amar ujala
बागपत के जागोस गांव में मंगलवार की रात में 10 -12 सशस्त्र बदमाशों ने एक के बाद एक चार घरों में धावा बोलकर लूटपाट की। पूर्व विधायक के भाई के घर में जाग होने पर बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाया। बदमाश गांव से नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत 30 लाख का सामान ले गए। 
विज्ञापन

 

मंगलवार की रात में जब गांव जागोस के लोग गहरी नींद सोया था, तभी सशस्त्र बदमाशों ने हरियाणा में बिजली विभाग के जेई सुनील शर्मा पुत्र श्रीपाल शर्मा के घर को निशाना बनाया। इनका पूरा परिवार मकान की छत पर सो रहा था। बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे। बदमाशों ने मकान की छत पर सो रहे परिजनों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया और मकान के निचले हिस्सों के कमरों के ताले तोड़कर 1.12 लाख रुपये की नगदी, सोने के जेवरात और डेढ़ किलो चांदी के जेवरात लूटकर ले गए।  जेई के घर से बदमाश करीब 15 लाख रुपये का माल ले गए। 

विज्ञापन

 

इसके बाद बदमाश सुरेश पुत्र सोमदत्त शर्मा के मकान में घुसे। इनका परिवार भी छत पर सो रहा था। बदमाश ने यहां भी परिजनों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। यहां से एक हजार की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत डेढ़ लाख का सामान लूटकर ले गए। इसके बाद बदमाशों ने सुभाष पुत्र उमराव (पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा और रालोद नेता के भाई) के मकान को निशाना बनाया और यहां भी पूरे परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर सोने-चांदी के जेवरात समेत 15 हजार का सामान लूटकर ले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद बदमाशों ने राजेश शर्मा पुत्र मांगेराम शर्मा के घर को निशाना बनाया। राजेश शर्मा घेर में सो रहे थे और उनका परिवार घर में सो रहा था। जैसे ही बदमाशों ने परिजों को नशीला पदार्थ सुंघाना चाहा तो जाग हो गई तो बदमाशों ने हथियारों के बल पर पूरे परिवार को बंधक बनाया। बदमाश यहां से 45 हजार की नगदी, लड़की की शादी के लिए जोड़ा गया सामान, सोने-चांदी के जेवरात समेत करीब पांच लाख का सामान लूटकर ले गए। इन वारदातों को अंजाम देने के बाद बदमाश सभी के मकानों के बाहर की कूंड़ी बंद करके चले गए। बुधवार को सुबह के समय जब सभी परिजनों को होश आया तो उनके मकानों में सामान बिखरा था तो उन्होंने शोर मचाया तो गांव के लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी वारदात की जानकारी ली। बाद में डॉग स्कॉयड और फिंगर प्रिंट टीम ने आकर जांच की। इस संबंध में जेई सुनील शर्मा ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी।


सुबह तक था नशे का असर
बड़ौत। जिन घरों में लूटपाट हुई है, उन घरों के परिजनों ने बताया सुबह उनकी आंख तो खुली, लेकिन वे संभल नहीं पाए। उन्हें पता नहीं, बदमाश घर में वारदात को किस समय अंजाम दे गए हैं। उन्हें ऐसी चीज सुंघाई कि उन्हें कुछ भी पता नहीं चला। सुबह को भी जब उन्हें थोड़ा होश आया तो वे नशे की हालत में थे। 


कहीं हरियाणा का गिरोह तो नहीं सक्रिय
बड़ौत। कहीं हरियाणा का गिरोह तो क्षेत्र में वारदात तो नहीं कर रहा है, क्योंकि इससे पहले लुहारी गांव में प्राचार्य डॉ. संजीव आर्य के यहां इसी तरह की वारदात हुई और वह भी यमुना नदी के किनारे था और जागोस गांव भी यमुना नदी के किनारे है। लोगों का अनुमान है कि बदमाश यमुना नदी पार कर यहां आकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed