{"_id":"6b0490eaf7be1d93a10d616c","slug":"cunning-thief-who-targeted-trains-arrested-hails-from-kannauj-farrukhabad-news-c-12-1-knp1061-1721689-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ट्रेनों में चोरी करने वाला कन्नौज का शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ट्रेनों में चोरी करने वाला कन्नौज का शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
-मथुरा जीआरपी में भी दर्ज है मामला, ट्रेन का इंतजार कर रहा था पवन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले कन्नौज के शातिर को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक चोरी का मोबाइल भी बरामद हुआ। उस पर मथुरा में भी प्राथमिकी दर्ज है। वह ट्रेन के आने का इंतजार कर रहा था।
जीआरपी के इंस्पेक्टर दिनेश प्रकाश शर्मा रविवार दोपहर दो बजे रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। एक नंबर प्लेटफार्म पर फतेहगढ़ की तरफ एक संदिग्ध युवक दिखा। उसकी तलाशी लेने पर एक मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम कन्नौज जिले के थाना इंदरगढ़ के गांव हसेरन निवासी पवन बताया। जीआरपी ने जांच की तो पता चला कि वह शातिर है। ट्रेनों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। उस पर कुछ महीने पहले मथुरा के वृंदावन में भी प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। इंस्पेक्टर दिनेश प्रकाश ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से जेल भेज दिया गया है।
घर से स्कूल आया छात्र पांचाल घाट पर मिला
फर्रुखाबाद। कमालगंज के मोहल्ला आजादनगर निवासी अरविंद शुक्ला का पुत्र आयुष शुक्ला (16) शहर के लालगेट स्थित स्कूल में पढ़ता है। शनिवार सुबह वह ट्रेन से स्कूल के लिए निकला था। शाम तक घर नहीं पहुंचा तो पिता ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। इंस्पेक्टर दिनेश प्रकाश शर्मा को रविवार शाम आयुष के पांचाल घाट पर होने की सूचना मिली। जीआरपी ने उसे तलाश लिया। जीाआरपी को उसने बताया कि उसका पढ़ने में मन नहीं लगता। वह ट्रेन से कासगंज चला गया था। वहां से वापस आकर पांचाल घाट की ओर जा रहा था। परिजन को बच्चा सुपुर्द कर दिया गया है। (संवाद)