फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   30 lakh looted from merchants

व्यापारियों से 30 लाख लूटे

Sun, 07 Aug 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 07 Aug 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
बागपत। पंजाब की पशु पैठ में खरीदारी करने जा रहे मेरठ और बागपत के पशु व्यापारियों से दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने करीब 30 लाख रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


पशु व्यापारियों की डीसीएम और कार को ओवरटेक कर वारदात को अंजाम दिया गया। लूट की सूचना मिलते ही एएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने जंगल की कांबिंग की, लेकिन देर रात तक बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


मामला शनिवार रात करीब सवा बारह बजे का है। मेरठ के खिवाई और बागपत के सरूरपुर क्षेत्र के करीब दर्जनभर पशु व्यापारी एक साथ पंजाब के संगरूर से पशुओं की खरीदारी के लिए चले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि व्यापारी डीसीएम और कार में सवार थे। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर सरूरपुर से आगे निकलते ही दिल्ली की ओर से पहुंची कार ने दोनों वाहनों को ओवरटेक कर लिया। हथियारों के बल पर दोनों वाहन रुकवाकर व्यापारियों से करीब 30 लाख रुपये लूट लिए।

वारदात के बाद व्यापारियों को गोली मारने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए। इसके बाद व्यापारियों ने किसी तरह पुलिस को जानकारी दी। सीओ बड़ौत सीपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। व्यापारियों से जानकारी लेकर जंगल की कांबिंग शुरू की। एएसपी अजीजुल हक भी मौके पर पहुंचे।


रात करीब एक बजे तक बागपत, बड़ौत और आसपास के थानों की पुलिस जंगल में कांबिंग कर रही है। उधर, सीओ बड़ौत सीपी सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। बदमाशों की तलाश जारी है, लेकिन मामला लेन-देन  के विवाद का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed