{"_id":"5c61d109bdec224a611c168e","slug":"21549914377-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर दाहा के पास बारातियों में हुई मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ौत बुढ़ाना मार्ग पर दाहा के पास बारातियों में हुई मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर दाहा के पास रविवार की देर शाम बारातियों के बीच मामूली बात को लेकर मारपीट हुई। बस में बाराती सवार थे। राहगीरों ने बताया कि मार्ग पर बीचों बीच बस रुकवाकर दो पक्षों में लात-घूसे चले। सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। बाद में कुछ लोगों की बीच बचाव कर दोनों पक्षों में समझौता कराया। इसके बाद बाराती चले गए।
क्रय केंद्रों से नहीं हो रहा गन्ने का उठान
दोघट (बागपत)। गांगनौली-सूजती मार्ग पर भैंसाना चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र बीच पर दो दिन से गन्ने का उठान नहीं हो रहा है। इससे गन्ना सड़क पर पड़ा हुआ है। सड़क पर गन्ना पड़ा होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा भी दोघट, टीकरी, धनौरा, पुसार आदि गांवों के क्रय केंद्रों पर भी गन्ने के उठान नहीं होने से सड़क पर गन्ना पड़ा हुआ है। इस संबंध में भैसाना मिल के गन्ना अधिकारी कुलदीप बालियान ने बताया कि बारिश के कारण कुछ क्रय केंद्रों के फील्ड में पानी भरने के कारण गन्ने का उठान नहीं हो पाया । गन्ने को सड़क से उठवा दिया।