फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवक को जिंदा जलाकर मारने का आरोप

युवक को जिंदा जलाकर मारने का आरोप

Thu, 07 Feb 2019 06:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
युवक को जिंदा जलाकर मारने का आरोप
बागपत। सुलतानपुर हटाना गांव के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर बेटे को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाया। उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी है कि युवती के परिजनों ने उसे मिट्टी का तेल छिड़क कर जला दिया। एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के सुलतानपुर हटाना गांव निवासी रामपाल पुत्र रघुवीर ने एसपी को बताया कि उसके बेटे चांद का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजन इसका विरोध करते थे। उसने भी अपने बेटे को कई बार समझाया, लेकिन दोनों ने मिलना-जुलना बंद नहीं किया। 28 जनवरी को युवती के परिजनों ने दोनों को बात करते हुए देख लिया। 29 जनवरी को उसका बेटा चांद घर पर अकेला था। युवती के परिजनों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। आग लगने के बाद उसका बेटा बाहर की तरफ दौड़ा। पड़ोसियों ने आग बुझाई। आरोपियों को घर से बाहर निकलते हुए देखा। परिजनों ने उसे बड़ौत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे दिल्ली के लिए रेफर किया। तीन फरवरी को दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। उन्होंने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में रामपाल, वीरपाल, राजीव, शीला, पूनम, रतनी, धनवंती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed