फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत जेल में तलाशा पूर्व विधायक की फरारी का लिंक

बागपत जेल में तलाशा पूर्व विधायक की फरारी का लिंक

Fri, 28 Sep 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बागपत जेल में तलाशा पूर्व विधायक की फरारी का लिंक
बागपत। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से फरार हुए पूर्व विधायक रामबीर शौकीन की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिशें दे रही है। एएसपी के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं। पुलिस दिल्ली के अलावा यूपी, हरियाणा में भी पूर्व विधायक की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने जिला कारागार में पहुंचकर बंदियों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद के सरनावली निवासी कुख्यात अमित उर्फ भूरा की फरारी के मामले में जिला कारागार में बंद मुंडका विधानसभा दिल्ली के पूर्व विधायक रामबीर शौकीन को बुधवार को जेल अस्पताल से सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में इलाज के लिए तीन पुलिस कर्मी लेकर गए थे। सफदरजंग अस्पताल से वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला । एसपी ने लापरवाही के आरोप में एसआई सहित तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया। फरार पूर्व विधायक की तलाश में एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने तीन टीमें गठित की है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस टीम के साथ पूर्व विधायक की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा, यूपी व राजस्थान में उसकी तलाश शुरू कर दी है। सर्विलांस के माध्यम से पूर्व विधायक का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी तरफ बृहस्पतिवार को एसपी शैलेश कुमार पांडेय जिला कारागार पहुंचे और जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ बंदियों से पूर्व विधायक रामबीर शौकीन के बारे में पूछताछ भी की। एसपी ने बताया कि अभी तक पूर्व विधायक का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस की तीन टीमें उसकी तलाश में लगी हैं। उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिल्ली पुलिस भी कुख्यात नीरज बवाना के ठिकानों पर दबिश दे रही है। दोनों राज्यों की पुलिस लगातार संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कस्टडी से जावेद रटौल भी हुआ था फरार
बागपत। कचहरी परिसर से 27 जून को पेशी के दौरान कुख्यात बदमाश जावेद रटौल भी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस उसे आज तक नहीं ढूंढ पाई है। एसपी ने उस पर 25 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया। जावेद बुर्का पहनकर कचहरी से भागा । एसपी ने एचसीपी मंतू सिंह शर्मा को सस्पेंड किया। एक माह बाद पुलिस को उसकी लोकेश राजस्थान के रेवाड़ी में मिली, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह भाग निकला। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस की एक टीम जावेद की भी तलाश में लगी हुई है। उसे भी जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।


सर्विलांस के सहारे पुलिस, जानने वालों के मोबाइल किए ट्रेस
बागपत। पूर्व विधायक की फरारी के मामले में पुलिस सर्विलांस के सहारे हैं। दिल्ली पुलिस ने अपना मुखबिर मैदान में उतारे हैं, जबकि बागपत पुलिस ने पूर्व विधायक से जुड़े मोबाइल नंबरों को ट्रेस पर लगा दिया है। कई संदिग्ध कॉल मिली है, जिनकी छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed