फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भगवानपुर नांगल में किसान की पेंचकस से गोदकर हत्या

भगवानपुर नांगल में किसान की पेंचकस से गोदकर हत्या

Mon, 10 Sep 2018 01:28 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
भगवानपुर नांगल में किसान की पेंचकस से गोदकर हत्या
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

भगवानपुर नांगल गांव में शनिवार की रात में 35 वर्षीय किसान की पेंचकस से गोदकर हत्या कर दी। रविवार को सुबह के समय किसान का शव गांव से एक किलोमीटर दूर शिव मंदिर के पास सूखे तालाब किनारे पड़ा मिला। सूचना पर सीओ रमाला पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल से शराब की खाली बोतल बरामद हुई हैं। मृतक के भाई ने दो युवकों को नामजद कर तीन के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।
भगवानपुर नांगल गांव निवासी स्वर्गीय नरेश का 35 वर्षीय बेटा गजेंद्र उर्फ बिट्टू खेती करता था और अविवाहिता था। चाचा राज कुमार ने बताया कि शनिवार को शाम के समय वह घर से गांव में घूमने गया। उसका छोटा भाई मुजेंद्र आर्मी में है और छुट्टी आया हुआ है। जब वह आठ बजे तक घर नहीं लौटा तो भाई ने फोन कर घर आने के लिए कहा। गजेंद्र ने 10 मिनट में घर आने की बात कहकर फोन काट दिया। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। वह रात में घर नहीं आया। रात्रि में परिजनों ने फोन भी किया, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। रविवार की सुबह चार बजे गांव के युवक शिव मंदिर के पास सूखे पड़े तालाब पर दौड़ लगाने के लिए गए तो उन्होंने युवक का शव पड़ा मिला। युवकों ने गांव में आकर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो गजेंद्र उर्फ बिट्टू का शव पड़ा हुआ था। उसकी पेंचकस से गोदकर हत्या की। छाती में कई निशान हैं। सूचना पर सीओ रमाला आरपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। पुलिस को घटना स्थल से शराब की खाली बोतल बरामद हुई। इस संबंध में मृतक के भाई मुजेंद्र ने गांव के ही सुमित उर्फ काला पुत्र प्रवेंद्र, भूल्लर पुत्र बिजेंद्र व एक अज्ञात के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी भूल्लर के गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया। एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि हत्या के प्रेम प्रसंग के चलते की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मुख्य आरोपी अभी फरार है। उसके पकड़े जाने के बाद सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की मौत के बाद संभाली थी जिम्मेदारी
दोघट। मृतक गजेंद्र के पिता नरेश की 15 साल पहले ही मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद घर की जिम्मेदारी उसने संभाल ली थी। उसका छोटा भाई मुनेंद्र आर्मी में भर्ती हो गया। दोनों भाइयों के हिस्से में करीब आठ बीघा जमीन आती है। इस जमीन पर गजेंद्र खेती करता था।


मां और बहन का रो रोकर बुरा हाल
दोघट। गजेंद्र की हत्या के बाद परिवार की महिलाओं में कोहराम मचा हुआ है। मां चंद्रवती और बहन का रो-रो कर बुरा हाल है।

युवती के पीछे पड़ा था चचेरा भाई
बागपत। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक गजेंद्र के चचेरे भाई का आरोपियों में से एक की बहन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की शादी हो चुकी है, लेकिन मृतक का चचेरा भाई अब भी उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था। युवती भी परेशान हो गई है। हत्या की यही वजह बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed