{"_id":"5b5624d14f1c1b4f748b6760","slug":"21532372177-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजवाड़ा में चारा लेने गए युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजवाड़ा में चारा लेने गए युवक की गोली मारकर हत्या
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव के जंगल में सोमवार सुबह खेत पर चारा लेने गए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के तेहरे भाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
मृतक अमित तोमर उर्फ बिट्टू (32) पुत्र ब्रह्मपाल सिंह बिजवाड़ा गांव के जंगल में स्थित अपने खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गया । इसी दौरान पड़ोसी खेत वाला किसान उसकी ट्यूबवेल पर पहुँचा, जिसने देखा कि अमित नलकूप के बाहर पड़ी चारपाई पर लहूलुहान हालत पड़ा था। उसकी कनपटी पर गोली लगी थी। यह सूचना उसने अमित के परिजनों को दी। जिस परिजन वहां पहुंचे और गंभीर हालत में उसे मेरठ के कैलाशी अस्पताल में लेकर पहुंचें, वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना को सूचना पर सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह, बिनौली थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मेरठ से मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवा दिया। घटना के संबंध में मृतक के तेहरे भाई संजय पुत्र ओमप्रकाश ने थाने में अज्ञात में तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर थाना पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक का छोटा भाई रोहित तोमर दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। घटना की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर जमा हो गए , इस दौरान मृतक के पिता ब्रह्मपाल, मां कमलेश, पत्नी कविता पुत्री जिया पुत्र क्रिश का रोते रोते बुरा हाल है।