फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सांड़ के पेट में घोंपी बल्लम, लोगों में गुस्सा

सांड़ के पेट में घोंपी बल्लम, लोगों में गुस्सा

Tue, 17 Jul 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
सांड़ के पेट में घोंपी बल्लम, लोगों में गुस्सा
छपरौली (बागपत)।
विज्ञापन

सिलाना गांव में आवारा सांड़ को युवक बल्लम मार कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने मुश्किल से बल्लम को सांड़ के पेट से बाहर निकाला। इसकी सूचना पशु चिकित्सक को दी। चिकित्सक की टीम ने पहुंचकर सांड़ का इलाज किया।

ग्रामीणों ने बताया सोमवार की सुबह आवारा सांड़ को युवक ने बल्लम मारकर घायल कर दिया। युवक सांड़ के पेट से बल्लम नहीं निकाल पाया। सांड़ पेट में धंसी बल्लम को लेकर भाग लिया और थोड़ी दूर जा कर गिर पड़ा। घायल सांड़ के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बामुश्किल सांड़ के पेट से बल्लम को बाहर निकाला। इसकी सूचना पशु चिकित्सक को दी। पशु चिकित्सक ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घायल सांड़ का इलाज किया। सूचना पर पुलिस भी गांव पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस से सांड़ को घायल करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में रामनाथ पुत्र महक सिंह निवासी सिलाना ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed