फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ट्रेन में चढ़ने को लेकर महिला और युवक में मारपीट

ट्रेन में चढ़ने को लेकर महिला और युवक में मारपीट

Mon, 26 Feb 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में चढ़ने को लेकर महिला और युवक में मारपीट
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली से सहारनपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन बड़ौत रेलवे स्टेशन पर रुकी तो ट्रेन के डिब्बे में चढ़ने को लेकर एक महिला और युवक के बीच मारपीट शुरू हो गई। इससे भीड़ जमा हो गई। बाद में कुछ यात्रियों ने हस्तक्षेप कर मारपीट बंद कराई और दोनों को ट्रेन के अलग अलग डिब्बे में बैठाया ।

रविवार को दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैंसेजर ट्रेन नंबर 51911 बड़ौत प्लेटफॉर्म पर रुकी तो प्लेट फार्म पर भीड़ अधिक होने के कारण ट्रेन में यात्री चढ़ने लगे। इसी दौरान एक महिला और युवक के बीच ट्रेन के डिब्बे में पहले चढ़ने को लेकर धक्का मुक्की हो जाने पर महिला और व्यक्ति में मारपीट हुई। इससे प्लेटफार्म पर भीड़ जमा हो गई, लेकिन प्लेटफार्म पर जीआरपी का कोई भी जवान नहीं दिखाई दिया तो यात्रियों ने मोर्चा संभाला और आपस में लड़ रहे युवक और महिला को अलग किया और दोनों को अलग-अलग डिब्बों में बैठा दिया। बाद में दोनों ट्रेन में सवार होकर चले गए। इसके बाद प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने राहत की सांस ली। संबंधित ट्रेन के जाने तक जीआरपी का कोई भी जवान प्लेटफार्म पर नहीं दिखाई दिया। इससे यात्रियों में जीआरपी के प्रति गुस्सा नजर आया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed