फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चलती कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश

चलती कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश

Sat, 20 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
चलती कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश
चलती कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर क्षेत्र में अपहरण कर चलती कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों में एक गांव का पूर्व प्रधान भी शामिल है। शोर मचाने पर आरोपी उसको रोड़ पर फेंककर फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस अफसरों के अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ से भी शिकायत की है।

पीड़ित महिला के मुताबिक वह अपने मायके जाने के लिए गांव में ही 15 जनवरी को रोड पर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान वहां पर एक कार आई। आरोप है कि उसमें सवार चार लोगों ने उसे जबरदस्ती कार में डाल लिया। आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपियों में गंाव का पूर्व प्रधान भी शामिल है। विरोध करने पर अभद्रता और मारपीट की। शोर सुनकर कुछ लोगों ने कार का पीछा किया तो आरोपी खुद को घिरता देख उसे कार से फेंककर फरार हो गए। उधर, कार्यवाहक थाना प्रभारी रजनीश कुमार का कहना है कि मामला मारपीट का है। जांच चल रही है। जांच के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed