फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   साहूकार ने मकान में आग लगाई, दो हिरासत में

साहूकार ने मकान में आग लगाई, दो हिरासत में

Mon, 18 Dec 2017 12:57 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
साहूकार ने मकान में आग लगाई, दो हिरासत में
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में साहूकार ने साथी के साथ मिलकर महिला के साथ अश्लील हरकतें करके मकान में आग लगा दी। महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ किसी तरह जान बचाई। साहूकार के डर से महिला का पति घर नहीं आ रहा है। आरोपी कर्ज चुकाने के बाद भी उन पर 10 लाख रुपये शपथ पत्र पर लिखवाने का दबाव बना रहा है। महिला ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दो लोगों में हिरासत में लिया
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गांव में किराए के मकान में रहती है। उसके पति ने पांच साल पहले गांव के ही एक व्यक्ति से एक लाख रुपये उधार लिए थे। निर्धारित समय में रुपये लौटा दिए । अब साहूकार ने उसको कोई रुपये नहीं देने की बात कह रहा है। एक लाख रुपये के स्थान पर दस लाख रुपये की मांग कर रहा है। उसके पति पर शपथ पत्र पर उक्त रकम लिखने का दबाव बना रहा है। रात के समय अपने साथियों के साथ शराब पीकर मकान में आता है और उनके साथ बदलसूकी करता है। उन पर गांव छोड़कर जाने का दबाव बना रहा है। साहूकार के डर के कारण उसका पति घर से बाहर गया हुआ है। वह शनिवार की रात में अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। देर रात साहूकार अपने साथी के साथ घर में घुसा। आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें कीं। उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर आरोपियों ने मिट्टी का तेल छिड़ककर मकान में आग लगा दी। बाद में धमकी देकर चले गए। उसने किसी तरह अपनी और बच्चों की जान बचाई। उसकी शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा छेड़छाड़ का आरोप गलत है। दोनों पक्षों का रुपये का लेनदेन का विवाद है। मामले की जांच कर कार्रवाई होगी। दूसरी तरफ हिरासत में लिए आरोपियों ने कहा उनको साजिश के तहत केस में फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed