{"_id":"5a1331904f1c1bf2538be21d","slug":"21511207312-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद के लिए वोट मांग रहे दो युवकों पर तेजाब फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अध्यक्ष पद के लिए वोट मांग रहे दो युवकों पर तेजाब फेंका
Updated Tue, 21 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
मोहल्ला पठान कोट में रविवार की रात में दो युवक नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे थे, तभी दो लोगों ने उन पर तेजाब फेंक दिया। इससे एक युवक के पैर झुलस गए, जबकि दूसरे युवक ने भागकर जान बचाई।
तेजाब से झुलसा राजीव पुत्र ओमपाल ढिकाना गांव का रहने वाला है। वह अपने साथी बड़ौली रोड बड़ौत निवासी कल्लू के साथ रविवार की रात में नगर पालिका अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी के लिए मोहल्ला पठान कोट में वोट मांग रहे थे। पहले कुछ लोगों ने उन्हें वोट मांगने से मना किया। जब वे नहीं माने तो दो युवकों ने राजीव पर तेजाब फेंक दिया। जबकि कल्लू ने भागकर जान बचाई। राजीव ने सोमवार को कोतवाली में दो के खिलाफ तहरीर दी। झुलसी अवस्था में युवक को सीएचसी में भर्ती कराया ।