फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   देवर ने भाभी का दराती से कान काटा

देवर ने भाभी का दराती से कान काटा

Wed, 15 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
देवर ने भाभी का दराती से कान काटा
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर निवासी महिला खुर्शीदा ने बताया कि वह मंगलवार को गली से होकर गुजर रही थी। रास्ते में पशु बंधे थे। उसके देवर ने पशु की पूंछ पर पैर रखने का आरोप लगाकर गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। जबकि उसका पैर पूंछ पर नहीं रखा। विरोध किया तो आरोपी ने दराती से उस पर हमला कर दिया। उसका इरादा गर्दन काटने का था। किसी तरह उसकी बेटी सोनिया बीच में आ गई और दराती कान से होकर गुजरी। इससे उसका नाक कट गया। बचाव में आई बेटी सोनिया, बेटे रूस्तम और पुत्रवधू समरीन के साथ मारपीट की । शोर शराबा होने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। उनको देख आरोपी धमकी देकर चला गया। पीड़ित परिजन उसको कोतवाली लेकर पहुंची। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


कोतवाली में तड़फती रही महिला
बागपत। परिवार के लोग घायल खुर्शीदा को कोतवाली लेकर पहुंचे। वहां पर काफी देर तक महिला तड़फती रही। पुलिस अपनी लिखा पढ़ी में लगी रही। काफी देर बाद पुलिसकर्मी उसको अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed