{"_id":"59a1d1dd4f1c1bed1d8b4b89","slug":"21503777245-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाली थी खट्टा की शकुंतला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाली थी खट्टा की शकुंतला
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन के आगे कूदकर जान देने वाली थी खट्टा की शकुंतला
बागपत। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर महनवा गांव के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने वाली महिला की शनाख्त शकुंतला निवासी खट्टा प्रह्लादपुर के रूप में हुई है। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच कर शव की शनाख्त की। परिजन शव घर ले गए।
सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (54024) बागपत रोड स्टेशन से शुक्रवार शाम सवा पांच बजे रवाना हुई । महनवा गांव के पास पहुंचते ही 50 वर्षीय महिला उसके आगे कूद गई । इससे उसकी ट्रेन से कटने से मौत हो गई । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दूसरी तरफ खट्टा प्रह्लादपुर गांव की महिला शकुंतला शुक्रवार की दोपहर को अपने घर से लापता हो गई । परिजन तलाश करते कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी चौकी में पहुंचे। पुलिस के कहने पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे। गांव के नरेंद्र, ब्रह्मपाल ने शव की शनाख्त अपनी मां शकुंतला के रूप में की। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव घर चले गए। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया। परिजनों ने कहा महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं है।