{"_id":"59875e724f1c1be6638b48aa","slug":"21502043762-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर ने बहू से की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुर ने बहू से की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
ससुर ने बहू से की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
बागपत। बागपत की एक विवाहिता का सोनीपत में ससुरालियों ने उत्पीड़न किया। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने मारपीट की। ससुर ने छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं चुन्नी से फांसी लगाकर मारने का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी चार माह पूर्व सोनीपत के गन्नौर क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी में दिए गए दान दहेज से ससुरालवाले खुश नहीं थे। उससे आए दिन दहेज की मांग करते थे। असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था।
महिला का आरोप है ससुर उस पर गलत नजर रखता है। कई बार उसके साथ छेड़छाड़ की। पति और अन्य परिवार के सदस्यों को जानकारी दी तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। आरोपी ससुरालियों ने चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। उसके चिल्लाने पर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए। उसकी तहरीर पर आरोपी पति राकेश, सास सरोज, ससुर राजेंद्र के अलावा अमन और साहब सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना पुलिस का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।