फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बंदरों ने नंगला कनवाड़ा में महिला पर किया हमला

बंदरों ने नंगला कनवाड़ा में महिला पर किया हमला

Mon, 13 May 2019 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
बंदरों ने नंगला कनवाड़ा में महिला पर किया हमला
दाहा (बागपत)। नंगला कनवाड़ा गांव में बंदरों ने महिला को काटकर घायल कर दिया। बचने के प्रयास में महिला सीढ़ियों से फिसलकर नीचे गिर गई, जिस कारण उसके पैर की हड्डी टूट गई। परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

नंगला कनवाड़ा गांव निवासी कुसुम पत्नी जसवीर ने बताया कि रविवार को वह मकान की छत पर काम कर रही थी। इसी समय बंदरों का झुंड आया और उस पर हमला बोल दिया। एक बंदर ने उसे काटकर घायल कर दिया। बंदरों से बचने के लिए वह जैसे ही नीचे की तरफ भागी तो सीढ़ियों से उसका पैर फिसल गया और वह नीचे जाकर गिरी। उसे पैर की हड्डी टूट गई। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं गांव में बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। बंदर आए दिन किसी न किसी पर हमला कर देते है। ग्रामीणों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed