फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला महिला का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला महिला का शव

Tue, 07 May 2019 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला महिला का शव
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के लुहारा गांव में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों मेें फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने पति व ननद पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को फांसी से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के पिता ने तहरीर दी।
विज्ञापन

हापुड़ जनपद के सुलतानपुर गांव निवासी अब्बास अली ने बताया कि उसकी 50 वर्षीय बेटी शाहिन का निकाह गाजियाबाद जनपद के गांव नहाल थाना मसूरी निवासी शौकीन के साथ हुआ। छह साल पहले दोनों के बीच तलाक हो गया । उन्होंने तलाक होने के बाद बेटी शाहिन को हापुड़ में मकान दिलाया। इसके बाद उसने साढ़े पांच साल पहले बेटी का दूसरा निकाह सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के लुहारा गांव निवासी तैयब पुत्र नूर मोहम्मद के साथ किया। तैयब की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उससे छह बच्चे हैं। शाहिन के भी पहले पति से तीन बच्चे हैं। तैयब पशु व्यापारी है। कई माह से दोनों के बीच हापुड़ वाला मकान बेचने को लेकर विवाद चल रहा है। तैयब पत्नी पर मकान बेचने का दबाव बना रहा था। उसने मकान बेचने से इंकार कर दिया तो उसकी पिटाई की। 15 दिन पहले शाहिन अपने मायके चली गई। उसने परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। एक सप्ताह पहले ही वह ससुराल आई। पति ने फिर से उसकी पिटाई शुरू कर दी। तीन दिन पहले शाहिन अपने बहन गुलशन निवासी ललियाना से मिलने गई। बहन को बताया कि पति उसकी हत्या कर सकता है। रविवार को तैयब की बहन घर आई। भैंस को लेकर ननद व भाभी के बीच कहासुनी हो गई। दोनों मेें मारपीट हुई। शाम को पति पहुंचा तो उसने अपनी बहन के साथ मिलकर शाहिन की हत्या कर दी और उसके शव को फांसी पर लटका दिया। सोमवार की सुबह पांच बजे मायके वालों को सूचना दी। मायके वाले ससुराल पहुंचे। पुलिस ने पहुंचकर शव को फांसी से नीचे उतारा। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टि जांच में अभी तक आत्महत्या का मामला सामने आया है। गहराई से जांच कराई जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed