फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवकों ने हाईवे पर दौड़ा-दौड़ाकर युवक को पीटा

युवकों ने हाईवे पर दौड़ा-दौड़ाकर युवक को पीटा

Sun, 17 Mar 2019 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
युवकों ने हाईवे पर दौड़ा-दौड़ाकर युवक को पीटा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर स्थित एक पब्लिक स्कूल में परीक्षा देकर बाहर निकले कक्षा 12 के छात्र को दस-बारह युवकों ने हाईवे पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। किसी तरह वह जान बचाकर कोतवाली पहुंचा तो वहां तक भी युवकों ने उसका पीछा किया। युवक ने कोतवाली में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उसे सीएचसी में मेडिकल के लिए भेजा।

घायल छात्र हैप्पी पुत्र बबलू आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला है। वह दिल्ली रोड पर स्थित एक स्कूल में कक्षा 12 का छात्र है। वह शनिवार को स्कूल में पेपर देने गया। पेपर समाप्त होने पर जब वह स्कूल से निकला तो 10-12 युवकों ने उसे घेर लिया। बेल्ट-डंडों तमंचों के बट मारकर युवक को घायल किया। जब वह जान बचाकर हाईवे पर भागा तो उसे युवकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान वहां मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे। किसी तरह भागकर उसने कोतवाली में शरण ली। वहां तक भी हमलावर युवकों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। हैप्पी ने कोतवाली में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया और हमलावरों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed