फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भट्ठा मालिक को कमरे में बंद कर पीटा

भट्ठा मालिक को कमरे में बंद कर पीटा

Thu, 14 Mar 2019 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
भट्ठा मालिक को कमरे में बंद कर पीटा
बागपत। दोघट थाना क्षेत्र के फौलादनगर गांव में ईंट भट्ठा मालिक को कमरे में बंद कर पिटाई करने का मामला सामने आया है। भट्ठा मजदूर के खेत से गन्ना तोड़ने पांच-छह लोगों ने भट्ठा मालिक के साथ मारपीट की। घायल ने तहरीर दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया।
विज्ञापन

फौलादनगर गांव निवासी मतलूब पुत्र नसीबूद्दीन ने बताया कि उसका गांव के पास ही ईंट भट्ठा है। बुधवार को भट्ठा मजदूर ने पास के खेत से गन्ना तोड़ लिया। इस पर खेत मालिक ने मजदूर के साथ मारपीट की। उन्होंने पिटाई का कारण पूछा तो पांच-छह लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और कमरे में बंद कर पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर मारने की धमकी देकर चले गए। घायल ने दोघट थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया। दोघट एसओ अजय शर्मा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed