फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   काठा के नीटू हत्याकांड के गवाह को मारने की धमकी

काठा के नीटू हत्याकांड के गवाह को मारने की धमकी

Mon, 18 Feb 2019 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
काठा के नीटू हत्याकांड के गवाह को मारने की धमकी
बागपत। काठा गांव के मनोज उर्फ नीटू की हत्या के गवाह और बंदपुर ग्राम प्रधान के पति प्रवीण चौधरी ने जिला कारागार में बंद एक कुख्यात पर धमकी देने का आरोप लगाया। मुकदमे में फैसला करने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। जिस मोबाइल नंबर से धमकी दी, उसे पुलिस को दे दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

बंदपुर की प्रधान मंजू चौधरी के पति प्रवीण चौधरी ने बताया कि काठा गांव के मनोज उर्फ नीटू की हत्या में वह मुख्य गवाह है और मुकदमे की पैरवी भी कर रहा है। इसमें गवाही चल रही है। रविवार को दोपहर 12 बजकर 54 मिनट पर उनके मोबाइल पर जिला कारागार में बंद एक कुख्यात का फोन आया। जेल में बंद कुख्यात हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। कुख्यात ने धमकी दी कि जमानत पर बाहर आए रिश्तेदार के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर करके ठीक नहीं किया। यदि नीटू हत्याकांड में पैरवी बंद नहीं की तो अंजाम बुरा होगा। हमेशा किस्मत साथ नहीं देगी। अंजाम भुगतने को तैयार रहना। धमकी मिलने के बाद प्रवीण चौधरी का परिवार भयभीत हो गया। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर जेल में बंद कुख्यात के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पीड़ित ने मोबाइल में कॉल रिकार्ड नहीं की। जिस नंबर से धमकी मिली है, उसे सर्विलांस पर लगवा दिया है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


यह था मामला -
बागपत। काठा गांव में मनोज उर्फ नीटू की आठ अगस्त 2018 को रिवर पार्क के पास गोलियों से भूनकर हत्या की। चचेरे भाई कमलजीत उर्फ भूरा निवासी काठा ने सुन्हेड़ा गांव निवासी विक्की, उसके बहनोई जसवीर उर्फ जस्सी निवासी सांकरौद समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस मुकदमे की पैरवी बंदपुर की प्रधान के पति प्रवीण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पत्नी पर हो चुका है हमला
बागपत। बंदपुर की प्रधान के पति प्रवीण ने बताया कि वर्ष 2014 में विक्की सुन्हेड़ा आगरा में पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। इसके बाद उसने नीटू हत्याकांड में फैसले का दबाव बनाने के लिए मृतक नीटू की पत्नी अन्नु पर हमला किया। जिसमें बंदपुर प्रधान मंजू चौधरी व प्रवीण गवाह है। इस मुकदमे की गवाही पूरी हो चुकी है।

जेल में चल रहे मोबाइल
बागपत। बंदपुर की प्रधान के पति प्रवीण को जिला कारागार से धमकी मिलने के बाद एक बार फिर साबित हो गया है कि जेल में मोबाइल चल रहे हैं। जेल से बंदी मोबाइल पर लोगों को धमकी देते हैं। रंगदारी तक वसूलते हैं। जेल के अंदर से गैंग चलाए जा रहे हैं। जेल प्रशासन मोबाइल पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है। बंदी बैरकों में मोबाइल छिपा कर रखते हैं। इसके अलावा जेल में नशे का सामान भी पहुंचता है।


जांच कराई जाएगी
बागपत। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि जेल में प्रतिदिन बैरकों की तलाशी ली जाती है, लेकिन कोई मोबाइल नहीं मिलता है। बंदियों के पास मोबाइल कहां से आ रहे हैं, इसकी जांच कराई जाएगी। यदि किसी बंदी रक्षक ने मोबाइल पर बात कराई है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed