फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करें पुलिस- एडीजी

फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करें पुलिस- एडीजी

Sat, 02 Feb 2019 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करें पुलिस- एडीजी
फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करें पुलिस : एडीजी
विज्ञापन

बागपत। एडीजी विशेष जांच प्रकोष्ठ डॉ. सत्येंद्र कुमार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर एससी-एसटी के मुकदमों की समीक्षा की। पुलिस को मुकदमों में चार्जशीट दाखिल कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने थानों में रिकार्ड सुरक्षित रखने और फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करने को कहा। डायल 100 पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

एडीजी विशेष जांच प्रकोष्ठ डॉ. सत्येंद्र कुमार शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होने अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ बड़ौत रमानंद कुशवाह व सीओ खेकड़ा राजीव प्रताप सिंह समेत कई पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में एससी/एसटी एक्ट के मुकदमों की समीक्षा की। एडीजी ने एससी/एसटी एक्ट के तहत पिछले वर्ष जिले में दर्ज हुए 47 मुकदमों की गहनता से समीक्षा की तथा लंबित पड़े मुकदमों में जल्द चार्जशीट दाखिल करने के भी निर्देश दिए। उन्होने कहा कि पुलिस केवल खानापूर्ति के लिए ही चार्जशीट दाखिल न करें, बल्कि मुकदमों की पैरवी कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई भी करें। उन्होंने थानों में मौजूद रिकार्ड सुरक्षित रखने तथा फरियादियों की तहरीर पर तुरंत कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि डायल 100 पुलिस समय से मौके पर पहुंचे तो कई मामलों को घटित होने से रोका जा सकता है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को भी एडीजी निरीक्षण करने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed