{"_id":"5c4a1951bdec220a742da17e","slug":"201548360017-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के आरोप में लेखपाल संघ का अध्यक्ष निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ौत (बागपत)। दो महिला लेखपालों के साथ बदसलूकी के बाद लेखपालों द्वारा वीआरसी में कंप्यूटर आपरेटर और आरके प्रभारी के साथ मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में एसडीएम ने जांच के बाद दोषी पाने पर लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष सतपाल सिंह को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
17 जनवरी को दो महिला लेखपालों पर अभद्रता का आरोप लगाकर तहसील अध्यक्ष सतपाल सिंह के नेतृत्व में कुछ लेखपालों ने मतदाता पंजीकरण केंद्र पर तैनात कंप्यूटर आपरेटर मिंटू और आरके प्रभारी सुनील दत्त शर्मा के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ की थी। इसे लेकर दोनों पक्षों ने डीएम और एसडीएम को ज्ञापन दिए। इसके बाद एसडीएम आशीष कुमार ने नायब तहसीलदार नसीम अहमद से जांच सौंपी । उन्होंने जांच में तहसील अध्यक्ष सतपाल सिंह को सरकारी आचरण नियमावली के विपरीत कार्य कर अशोभनीय कृत्य कारित के तहत दोषी पाया और इसकी रिपोर्ट एसडीएम आशीष कुमार को सौंपी। इसके बाद एसडीएम आशीष कुमार ने मामले को गंभीरता से लेकर लेखपाल सतपाल सिंह को निलंबित कर दिया। साथ ही प्रतिदिन कार्यालय मेें उपस्थित होकर पंजिका में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।