{"_id":"5c3104b5bdec22569d466d80","slug":"201546716341-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तस्कर गिरफ्तार, कैंटर में लदे 42 पशु बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन तस्कर गिरफ्तार, कैंटर में लदे 42 पशु बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
पाठशाला चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान राजस्थान से तस्करी कर एक कैंटर में लादकर यूपी में लाए जा रहे 42 पशुओं को बरामद करने के साथ ही तीन पशु तस्करों को भी पकड़ा। पुलिस पूछताछ में तस्करों ने पीएसी के एक जवान पर पशुओं की तस्करी कराने का आरोप लगाया।
थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि बीती रात्रि में दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर स्थित पाठशाला चौकी पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से एक कैंटर वहां पहुंचा। पुलिस ने कैंटर को रुकवाकर तलाशी ली तो कैंटर में पशुओं को भूसे की तरह लादा था। पुलिस ने कैंटर एवं उसमें सवार तीन लोगों को हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने में लाया गया। थाने लाने के बाद पुलिस ने पशुओं की गिनती की तो कैंटर में 14 भैंस और 28 कटरे भूसे की तरह लदे थे।
पुलिस ने उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश गुप्ता को बुलवाकर घायल पशुओं का इलाज कराया। पुलिस पूछताछ में पकडे़ पशु तस्करों ने अपने नाम मजीद और रियासत निवासी हनुमानगढ़ राजस्थान एवं चालक महेंद्र निवासी फतेहाबाद हरियाणा बताया। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि पकडे़ गए उक्त सभी लोग पशु तस्कर हैं और यह राजस्थान से तस्करी कर पशुओं को कटान के लिए गाजीपुर मंडी लेकर जा रहे थे। तीनों तस्करों ने पीएसी की 41 बटालियन के एक आर मोर को गैंग का सरगना भी बताते हुए कहा कि आर मोर उनसे गोकशी भी कराता है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए तीनों पशु तस्करों के खिलाफ खेकड़ा थाने में केस दर्ज कर शनिवार को चालान किया। साथ ही फरार आर मोर की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।