फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लक्ष्मण चौक पर तनावपूर्ण शांति, दबिश जारी

लक्ष्मण चौक पर तनावपूर्ण शांति, दबिश जारी

Thu, 27 Dec 2018 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मण चौक पर तनावपूर्ण शांति, दबिश जारी
बागपत।
विज्ञापन

शहर के केतीपुरा मोहल्ले में लक्ष्मण चौक पर दो समुदाय के बीच हुए झगड़े में तीसरे दिन भी तनावपूर्ण शांति रही। पुलिस ने मंगलवार की रात में आरोपियों के घरों पर ताबड़तोड़ दबिशें दी, लेकिन हाथ नहीं लग सका। पकड़े गए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा। झगड़े में घायल तीन लोगों की हालत स्थिर बनी हुई है।

लक्ष्मण चौक पर सोमवार को रामपाल प्रजापति व पूर्व सभासद इरशाद पक्ष के बीच मामूली विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया था। दोनों तरफ से पथराव, लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले। फायरिंग भी की गई।। झगड़े में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हुए थे। पथराव में दो पुलिस कर्मी भी चोटिल गए थे। दोनों पक्षों ने 18 लोगों को नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने दोनों पक्षों के 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। रामपाल प्रजापति की लूटी गई तीन भैंसों में एक भैंस बरामद हो गई। जबकि दो भैंस अभी तक नहीं मिली। पुलिस ने आरोपी बिलाल, फरमान चिरोड़िया व शहजाद को गिरफ्तार किया। बुधवार को तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा। वहीं मंगलवार की रात में पुलिस ने आरोपियों के घरों पर ताबड़तोड़ दबिशें दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका। रात्रि में आरोपियों के परिजनों ने मकानों के दरवाजे नहीं खोले। पुलिस को वापस लौटना पड़ा। घटना के तीसरे दिन भी तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। झगड़े में घायल राम सिंह, लक्ष्मण और पूर्व सभासद इरशाद की हालत स्थिर बनी हुई है। दिल्ली और मेरठ के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed