{"_id":"5bc0e9efbdec2269c2364b28","slug":"201539369455-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के कोने-कोने से वाकिफ थे बदमाश, पैरों के निशान मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के कोने-कोने से वाकिफ थे बदमाश, पैरों के निशान मिले
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर के कोने-कोने से वाकिफ थे बदमाश, पैरों के निशान मिले
बिनौली (बागपत)। धनौरा सिल्वरनगर में लाखों की लूट और महिला की हत्या के मामले में पुलिस छानबीन में जुट गई है। जिस तरह वारदात को अंजाम दिया गया, उससे जाहिर है कि हमलावर घर के कोने-कोने से वाकिफ थे। उन्होंने छत के रास्ते घर में प्रवेश किया। दो लोगों के पैरों के निशान भी मिले हैं। इसके बाद कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर परिवार को बंद कर दिया। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया।
महिला के पति सोहन पाल ने बताया कि उनके घर के पीछे रामफल का मकान खाली पड़ा हुआ है। बदमाश पहले खाली पड़े मकान में घुसे और सीढ़ी से उनके मकान की छत पर पहुंचे। मकान की छत पर दो लोगों के पैरों के निशान भी मिले हैं। बदमाशों ने पहले एक कमरे में सो रहे परिवार को बंद कर दिया और फिर नीचे आकर वारदात को अंजाम दिया। जिस तरह नकदी और अन्य सामान गया है, उससे जाहिर है कि बदमाशों को घर के कोने-कोने की जानकारी थी और घर में रखे सामान के बारे में भी पता था। पुलिस का मानना है कि वारदात में कोई करीबी या परिवार का परिचित भी शामिल हो सकता है। एसपी शैलेश पांडेय का कहना है कि प्रत्येक बिंदु पर जांच चल रही है, जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
--------------------
घर के सामने बैंक, नहीं है सीसीटीवी कैमरा
बिनौली। महिला महावीरी देवी के घर के सामने सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा है। इस बैंक में अंदर तो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन बाहर की तरफ एक भी कैमरा नहीं लगवाया गया। यदि बैंक में बाहर की तरफ सीसीटीवी कैमरा लगा होता तो शायद पुलिस को बदमाशों के बारे में जानकारी मिल सकती थी। एसपी ने एक सप्ताह पूर्व पुलिस लाइन में बैंकों की सुरक्षा को लेकर बैठक की थी। इसमें उन्होंने सबसे पहले बैंकों में अंदर और बाहर की ओर हाई क्वालिटी के कैमरे लगवाने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
--------------------
चारपाई से उठ तक नहीं सकी महावीरी
बिनौली। जिस वक्त बदमाश घर में घुसे संभवत: महावीरी की आंख ख्ुाल गई। बदमाशों ने महिला को चारपाई से उठने तक नहीं दिया और वहीं पर धारदार वारकर हत्या कर दी। परिवार ऊपर के कमरे में सोया हुआ था। इस कारण उन्हें चीख तक सुनाई नहीं दी। महावीरी के तीन बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा मुकेश राजस्थान के भिवाड़ी में प्राइवेट नौकरी करता था। उससे छोटा राकेश गांव में ही माता-पिता के पास रहता है और सबसे छोटा बेटा अरविंद दिल्ली में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में कर्मचारी है। मां की मौत पर तीनों बेटे गम में डूबे हुए थे।
--------------------
लूट के विरोध पर पहले भी हो चुकी हत्या
बागपत। धनौरा सिल्वरनगर में लूट का विरोध करने पर महिला की हत्या करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी जिले में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। चार साल पहले बड़ौत में डालचंद इंटर कालेज के पास लूट का विरोध करने पर महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। बालैनी थाना क्षेत्र के दत्तनगर गांव में एक साल पूर्व ग्राम प्रधान संजय की पत्नी की लूट का विरोध करने पर हत्या की गई थी। इसके अलावा लुहारी गांव में भी लूट का विरोध करने पर महिला की हत्या हुई थी। धनौरा सिल्वरनगर की घटना एक साल पूर्व दत्तनगर में हुई घटना की तरह ही की गई है। महिला का उसी अंदाज में मर्डर किया गया। पुलिस ने दत्तनगर वाली घटना में शामिल बदमाशों पर शक जाहिर किया। बदमाशों के बारे में जांच पड़ताल की तो सभी बदमाश जेल में बंद होने बताए गए है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि दत्तनगर की घटना में शामिल सभी बदमाश जेल में बंद है। धनौरा सिल्वरनगर की घटना के खुलासे के लिए दो टीमें लगाई गई है। जल्दी ही खुलासा किया जाएगा।