फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्राथमिक विद्यालय के छात्र मंडल की प्रतियोगिता में छाए

प्राथमिक विद्यालय के छात्र मंडल की प्रतियोगिता में छाए

Fri, 21 Sep 2018 01:13 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय के छात्र मंडल की प्रतियोगिता में छाए
बागपत। मेरठ इंस्टीट्यूट टेक्नोलॉजी मेरठ मंडल स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी में जिले के प्राथमिक विद्यालयों के कई छात्रों का जलवा रहा। विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान निबंध पोस्टर सहित अन्य प्रतियोगिताओं के माध्यम से विज्ञान की उपलब्धियों को बताया गया। इस प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्रा ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों के बच्चे दूसरे जनपदों में शिक्षा की पहचान बना रहे।
विज्ञापन

जिला समन्वयक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता 13 से 15 सितंबर तक मेरठ में हुई । उच्च प्राथमिक विद्यालय काठा की छात्रा तानिया प्रथम, राखी चौथे स्थान पर रही। पोस्टर और स्लोगन में काठा की ही बॉबी ने तृतीय और अक्षा चौथे स्थान पर रही। विज्ञान के प्रौद्योगिक, चमत्कार, कौतुहल के विज्ञान उच्च प्राथमिक विद्यालय बरनावा के छात्र मुस्कार, समीर प्रथम रहे। कविता प्रतियोगिता में इसी स्कूल की शीतल और रुखसार चौथे नंबर पर रहे। मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय पिलाना की टीम संयुक्त रुप से दूसरे स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, स्काउट एंड गाइड अध्यापक श्रवण कुमार, पूनम चंद्रा, राजकुमारी, ऋषि कुमार, शालू सिंह, विकास कुमार, श्वेता आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed