फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ट्रक लूट गिरोह के दो और बदमाश गिरफ्तार

ट्रक लूट गिरोह के दो और बदमाश गिरफ्तार

Sat, 23 Jun 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
ट्रक लूट गिरोह के दो और बदमाश गिरफ्तार
ट्रक लूट गिरोह के दो और बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

बागपत। पुलिस ने अंतरराज्यीय ट्रक लुटेरे गिरोह के दो और बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटा गया ट्रक व दो टायर बरामद हुए हैं। इस मामले में पुलिस छह बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गिरोह के सरगना को दिल्ली पुलिस ने पकड़ लिया था। इस गैंग में शामिल अन्य बदमाशों की भी तलाश की जा रही है।

एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जोगिंद्र पुत्र राजवीर निवासी शिकारपुर थाना भौंराकलां जनपद मुजफ्फरनगर व आसिफ पुत्र शरीर निवासी निवाड़ा को दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर लधवाड़ी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। उनके पास से लूटा गया एक 12 टायरा ट्रक, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी व दो पुराने टायर बरामद हुए हैं। एएसपी ने बताया कि दोनों बदमाश अंतरराज्यीय ट्रक लुटेरे गिरोह के सदस्य हैं। इस गिरोह के छह बदमाशों को पुलिस ने कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गिरोह के सरगना कोमल को दिल्ली के चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। दो दिन पहले उसके साथ राजू को भी दिल्ली पुलिस ने पकड़ा था। इस गिरोह में कई बदमाश शामिल हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही हैं। पकड़े गए आसिफ ने बताया कि वह लूटे गए ट्रकों को पंजाब में बिक्री कराता था। एक ट्रक को चार से छह लाख रुपये में बेच देते थे। जागिंद्र ने बताया कि वह ट्रक की लोकेशन अपने साथियों को बताया करता था। ट्रक में कितने लोग हैं या चालक अकेला है, सब कुछ बताया था। एएसपी ने बताया कि पुलिस गिरोह के सरगना कोमल को कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed