{"_id":"5abd3b114f1c1bf4618b4697","slug":"201522350865-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया गांव में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण रूकवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नया गांव में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण रूकवाया
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मेरठ-बागपत मार्ग पर नया गांव में ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मशीनों के आगे थ्री व्हीलर खड़ा कर सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस दौरान ग्रामीणों की ठेकेदार से तीखी झड़प हुई। ग्रामीणों ने कहा यदि गांव में ब्रेकर नहीं बनाया तो सड़क निर्माण नहीं होने देंगे। देर शाम तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका।
बृहस्पतिवार को ग्रामीण मेरठ-बागपत मार्ग पर एकत्रित हुए और सड़क निर्माण कर रहा रहे ठेकेदार से ब्रेकर बनाने की मांग की, ठेकेदार ने ब्रेकर बनाने से इंकार कर दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने नारेबाजी कर मशीन के आगे थ्री व्हीलर खड़ा कर सड़क निर्माण कार्य रोक दिया। ग्रामीणों ने बताया कि यह दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र है। आए दिन यहां पर दुर्घटनाएं होती रही है। यहां पर प्राथमिक विद्यालय, धार्मिक स्थल होने के कारण दुर्घटना का खतरा हर समय बना रहता है। यहां पर ब्रेकर बनाया जाए। ठेकेदार ने कहा कि जब तक एसडीएम उन्हें लिखित में नहीं देते, तब तक यहां पर ब्रेकर नहीं बनाया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा जब तक ब्रेकर नहीं बनाया जाएगा, तब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं होने देंगे। देर शाम तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।