{"_id":"5a9c42f14f1c1b14598b4bad","slug":"201520190193-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने लूट के आरोपी को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने लूट के आरोपी को दबोचा
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। टीकरी कस्बे के खल व्यापारी नवीन वर्मा से 1.15 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे बदमाश मोनू को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार को सूचना मिली टीकरी-बराल मार्ग पर एक बदमाश खड़ा है और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर वे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद एसओ ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश मोनू पुत्र कैलाश गांव एलम जनपद शामली का रहने वाला है। वह टीकरी कस्बे में नवीन वर्मा से 1.15 लाख रुपये लूट के मामले में फरार चल रहा था। उस पर छपरौली थाने में लूट और मुठभेड़ का मुकदमा दर्ज है।