फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जीआरपी ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जीआरपी ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर

Sun, 09 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जीआरपी ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर
रेलवे स्टेशन लोनी और हाल्ट बेहटा-हाजीपुर के बीच जनता एक्सप्रेस ट्रेन मेें बुधवार की शाम सीट को लेकर हुई गोलीबारी को लेकर जीआरपी प्रशासन मेें खलबली मची हुई है। अब जीआरपी ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी कराने या पहचान बताने वाले व्यक्ति के लिए उचित इनाम की घोषणा की है। वहीं, बेहटा हाजीपुर में इस संबंध में नोटिस चस्पा भी करा दिए गए हैं। चेकिंग और दबिश भी जारी है।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को दिल्ली से शामली जा रही जनता एक्सप्रेस मेें स्टेशन लोनी से हाल्ट बेहटा-हाजीपुर के बीच सीट पर बैठने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष में गोलीबारी हुई थी। इस दौरान शामली निवासी यात्री मुनव्वर के जबड़े में गोली लग गयी थी। इसके बाद जीआरपी थानाध्यक्ष अजय पंवार ने ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया था। वहीं, बृहस्पतिवार को जीआरपी एसपी केके चौधरी व सीओ ने जीआरपी थानाध्यक्ष अजय पंवार के साथ दिल्ली-सहारनपुर रूट पर चलने वाली ट्रेनों मेें संघन चेकिंग अभियान चलाया था। लेकिन, इस मामले में अभी तक जीआरपी के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। आरोपी की धरपकड़ के लिए अब जीआरपी थानाध्यक्ष अजय पंवार ने सीयूजी नंबर 9454404450 को हेल्पलाइन के रूप मेें जारी किया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कराने या पहचान बताने वाले को उचित इनाम की घोषणा की है। इस मामले में बेहटा हाजीपुर सहित अन्य कई जगहों पर नोटिस भी चस्पा कर दिए गया है। साथ ही दबिश और ट्रेनों में चेकिंग जारी है।
विज्ञापन

इस संबंध में जब जीआरपी थानाध्यक्ष अजय पंवार ने बताया कि यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। यात्री अपनी शिकायत इस नंबर पर दर्ज करा सकता है। शिकायत मिलते ही पुलिस कर्मियों को तुरंत मौके पर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि गोलीकांड के आरोपी को गिरफ्तार कराने वाले व पहचान बताने वालों को उचित इनाम की घोषणा भी की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed