फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लड़की को फोन करने पर युवक को पीट-पीटकर अधमरा किया

लड़की को फोन करने पर युवक को पीट-पीटकर अधमरा किया

Sat, 08 Jul 2017 01:23 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
लड़की को फोन करने पर युवक को पीट-पीटकर अधमरा किया
लड़की को फोन करने पर युवक को अधमरा किया
विज्ञापन


बागपत। कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में लड़की से फोन पर बात करने पर एक युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। वह दिल्ली अस्पताल में मौत से जूझ रहा है। युवक के परिजनों का आरोप है कि उसके बेटे को लड़की के केस में झूठा फंसाया गया है।

कस्बा निवासी युवक पड़ोस की एक युवती से बातचीत करता था। लड़की के परिवार के लोगों ने उसे देख लिया। आरोप है कि मना करने के बाद भी आरोपी युवक बाज नहीं आया। इस पर युवती के परिजनों ने तीन दिन पूर्व उसकी बेरहमी से पिटाई की। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, हालत गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। लड़की के परिजनों ने युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर दी। इस मामले में शुक्रवार को युवक के परिजन एसपी दफ्तर पहुंचे। उनका कहना है कि युवक को आरोपी घर से क्रिकेट खेलने के बहाने बुलाकर ले गए थे। बाद में उस पर हमला कर दिया। लड़की को फोन करने और छेड़छाड़ का आरोप गलत है। उन्होंने अफसरों से केस की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उधर, टटीरी चौकी प्रभारी सुशील कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed