फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Four foreigners living illegally were apprehended.

Delhi NCR News: अवैध रूप से रह रहे चार विदेशी को पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। द्वारका जिले के उत्तम नगर थाना पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे चार विदेशियों को पकड़ा है। पहचान युगांडा निवासी सुमाया नाकिर्योवा, अमिनाता न्गोम, नाइजीरिया निवासी ब्लेसिंग चुक्वुमेका और सेनेगल निवासी एनेट नबुल्या के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को विदेश क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय में पेश कर उन्हें हिरासत केंद्र में भेज दिया है। जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अवैध रूप से भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के सत्यापन के लिए लगातार कार्रवाई करती है। इस दौरान पुलिस को उत्तम नगर में चार विदेशियों के अवैध रूप से रहने की जानकारी मिली। जांच में पता चला कि इनकी वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी है। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article