फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :murder case solve killing stemmed dispute over division of money for drugs

मुजफ्फरपुर में हत्या का खुलासा: पैसों के लेनदेन व कारोबारी विवाद में गई शंभू की जान, दो आरोपी हुए गिरफ्तार

Sat, 29 Aug 2026 05:42 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2026 05:42 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के कांटी में शंभू सहनी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुरानी रंजिश, पैसों के लेनदेन और नशे के कारोबार में हिस्सेदारी के विवाद में हत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :murder case solve killing stemmed dispute over division of money for drugs
मुजफ्फरपुर: हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा।

विस्तार

 बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के कोठिया गांव स्थित एनटीपीसी ऐश डंप प्वाइंट लैगून के पास तीन दिन पहले हुई 45 वर्षीय शंभू सहनी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। हत्या में शामिल तीन आरोपियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, पैसों के लेनदेन और नशे के कारोबार में हिस्सेदारी को लेकर विवाद की बात सामने आई है। मृतक की गोली मारकर हत्या की गई थी और शव को प्रतिबंधित क्षेत्र एनटीपीसी के ऐश डंप प्वाइंट लैगून के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया था।

विज्ञापन

दरअसल, कांटी थाना क्षेत्र में 26 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे कोठिया गांव के पास ऐश डंप प्वाइंट लैगून के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की पहचान शंभू सहनी के रूप में हुई थी, जो कांटी थाना क्षेत्र के कोठिया गांव के ही निवासी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जानकारी जुटाई। मृतक की पत्नी इंदु देवी के बयान पर कुछ लोगों को आरोपी बनाया गया था। इनमें से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच भी कराई थी।

दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ वेस्ट-1 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि 26 अगस्त को कांटी थाना क्षेत्र निवासी शंभू सहनी का शव बरामद किया गया था। मामले की जांच के दौरान राजा कुमार और पप्पू चौरसिया को गिरफ्तार किया गया है, जबकि प्रकाश चौधरी फरार है।



ये भी पढ़ें- आरक्षण पर संग्राम: चिराग पासवान ने मांझी और उनके बेटे का क्यों मांगा इस्तीफा, क्या एनडीए गठबंधन में सब ठीक है?

पुलिस के अनुसार, हत्या को अंजाम देने वाला प्रकाश चौधरी ही था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को मृतक के शराब के धंधे से जुड़े होने की जानकारी भी मिली है। इस पहलू पर अलग से जांच की जा रही है। मामले में अन्य तथ्यों और आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

हत्याकांड मामले का खुलासा

हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed