फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Stolen cable and scrap recovered from a scrap shop.

Rishikesh News: कबाड़ी की दुकान से चोरी की गई केबल और स्क्रैप बरामद

Sat, 29 Aug 2026 06:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Stolen cable and scrap recovered from a scrap shop.
जौलीग्रांट। विद्युत विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने रानीपोखरी क्षेत्र में एक कबाड़ की दुकान से चोरी की विद्युत केबल, क्लैंप और अन्य स्क्रैप बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि रात के समय बिजली कटौती के दौरान केबल काटकर कबाड़ी को बेची गई थी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि केबल और अन्य सामान विद्युत विभाग के किस स्थान से चोरी हुआ।
विज्ञापन

संयुक्त टीम की कार्रवाई के बाद कबाड़ी की दुकान संचालक से पुलिस पूछताछ कर रही है। विद्युत विभाग और पुलिस अब बरामद सामान के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि चोरी की इस घटना में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। विद्युत विभाग के एसडीओ मदन मोहन बहुगुणा ने बताया कि कबाड़ी की दुकान से काफी सामान बरामद हुआ है। यह पता लगाया जा रहा है कि सामग्री कहां से चोरी की गई। वहीं रानीपोखरी थानाध्यक्ष राजेंद्र खोलिया ने बताया कि फिलहाल विद्युत विभाग की ओर से मामले में तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed