फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दुर्घटना के 17 दिन बाद कार चालक के खिलाफ केस दर्ज

दुर्घटना के 17 दिन बाद कार चालक के खिलाफ केस दर्ज

Wed, 08 May 2019 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना के 17 दिन बाद कार चालक के खिलाफ केस दर्ज
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर 17 दिन पहले सड़क दुर्घटना में रमाला थाने के हेड मोहर्रिर समेत दो लोग घायल हो गए थे। घायल ने कोतवाली में आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रमाला थाना क्षेत्र के जिवाना गांव निवासी चांदवीर पुत्र वेदपाल सिंह ने बताया कि वह किशनपुर बराल में दुकान करता है। 20 अप्रैल को बाइक पर बागपत आ रहा था। रमाला थाने के गेट से हेड मोहर्रिर राजेंद्र सिंह भी बाइक में बैठे थे। दोनों बागपत के लिए चल दिए। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खेड़की गांव के पास सामने से तेज रफ्तार आ रही डस्टर कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में चांदवीर के दोनों पैर की हड्डी व हेड मोहर्रिर के एक पैर की हड्डी टूट गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में 17 दिन बाद घायल चांदवीर ने कार चालक सचिन निवासी लूंब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed