{"_id":"5c607d40bdec22073e1b5932","slug":"191549827392-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांकल पुट्ठी में विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांकल पुट्ठी में विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला
चांदीनगर (बागपत)। सांकल पुट्ठी गांव में विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला। गृह कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई। महिला के परिजनों के आने के बाद ही कोई कार्रवाई हो सकेगी। शव घर पर ही रखा हुआ है।
विज्ञापन
जिला उन्नाव निवासी नीरज (25) की शादी तीन साल पहले चांदीनगर थाना क्षेत्र के संदीप के साथ हुई। रविवार की सुबह महिला का शव फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने शव को फांसी से उतारा और उसके परिजनों को जानकारी दी। गृह कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। मृतक महिला का पति मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। उसके डेढ़ साल की बेटी भी है। सूत्रों के मुताबिक पति शराब पीने का आदी है। शराब को लेकर आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता था। पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई। मृतक महिला के परिजनों के आने के बाद कोई कार्रवाई हो सकेगी। शव घर पर ही रखा हुआ है। महिला की मौत से परिवार की महिलाओं में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि किसी ने जानकारी नहीं दी है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।