फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   महिला की मौत के बाद पटाखा निर्माता पक्ष का हंगामा, पुलिस ने जांच बैठाई

महिला की मौत के बाद पटाखा निर्माता पक्ष का हंगामा, पुलिस ने जांच बैठाई

Tue, 30 Oct 2018 12:51 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद पटाखा निर्माता पक्ष का हंगामा, पुलिस ने जांच बैठाई
बागपत। पटाखों का जखीरा मिलने के बाद से दत्तनगर गांव सुर्खियों में बना हुआ है। गांव की महिला की अस्पताल में मौत के बाद पटाखा निर्माता पक्ष के लोग एकत्र हुए। आरोप लगाया कि दूसरे समुदाय के युवक घरों में घुस गए थे, जिस कारण महिला का परिवार सदमे से पलायन कर गया और बाद में महिला की मौत हो गई। लोग महिला के शव को लेकर पूर्व मंत्री नवाब कोकब हमीद के घर पहुंचे। इसके बाद एसपी ऑफिस में हंगामा किया। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने एएसपी को जांच सौंप दी हैं। निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का भरोसा देने पर शव को लेकर लोग चले गए। पटाखा निर्माता पक्ष के पांच लोगों को धमकी देने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

दत्तनगर गांव में पुलिस ने पटाखों का जखीरा पकड़ा । इसके बाद जांच के घेरे में आए कई मकानों पर सील लगा दी। एक पक्ष के कई घरों पर ताले लटके हैं। दो दिन पहले गांव की ही मोहसिन पत्नी स्वर्गीय छोटे उर्फ शाहनवाज अपने मायके दोघट चली गई । रविवार की रात में उसकी तबीयत खराब हो गई, उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पटाखा निर्माता पक्ष का कहना है कि महिला की मौत सदमे से हुई है। दूसरे पक्ष के युवकों ने घर में घुसकर मारपीट की, इससे महिला सदमे में चली गई।
विज्ञापन

महिला की मौत के बाद सोमवार को पटाखा निर्माता पक्ष के लोग शव को लेकर शहर में पूर्व मंत्री नवाब कोकब हमीद के आवास पर पहुंचे। इसके बाद रालोद नेता अहमद हमीद के नेतृत्व में एसपी दफ्तर पहुंचे। एसपी से कहा कि महिलाओं के साथ मारपीट की। इससे सदमे से एक महिला की मौत हो गई। विधवा महिला पटाखा निर्माता मुन्ना के परिवार से ही है। धमकी के बाद महिला को इतनी दहशत हुई कि वह घर पर ताला लगाकर अपने मायके दोघट चली गई । एसपी से घरों में घुसकर दहशत फैलाने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव को सौंप दी है। ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। परिजनों ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। इसमें मुन्ना खान, गोकल, राजेंद्र प्रधान, शौकीन, मंजूर अहमद, दीपक, बहादुर, अनीस, अकील, अमीरूद्दीन, इकराम, नफीस आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में 24 अक्तूबर से है तनाव
बागपत। दत्तनगर गांव में 24 अक्तूबर को पटाखा निर्माता से पटाखों खरीदने को दूसरे समुदाय के युवकों से झगड़ा हो गया था। मुन्ना पक्ष के लोगों ने युवकों के साथ मारपीट कर दी थी। मामला दो समुदाय का होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। इस मामले में मुन्ना समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। जिसके बाद से मामला दिन प्रतिदिन तूल पकड़ता जा रहा है।

भीड़ के साथ पहुंचे दोनों बच्चे
बागपत। मृतक विधवा मोहसिन के पति छोटे उर्फ शहनवाज की डेढ़ साल पहले कैंसर के चलते मौत हो गई थी। उसके पांच बच्चे हैं। मजदूरी कर वह परिवार का पालन पोषण कर रही थी।


प्रकरण की जांच के बाद होगी कार्रवाई
बागपत। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि दत्तनगर के कुछ ग्रामीण आए थे। शिकायत की है कि उनके साथ मारपीट की घटनाएं हुई है। एएसपी को जांच सौंप दी गई। कुछ दिन पहले गांव में मारपीट हुई है। जो ग्रामीण हंगामा कर रहे हैं, उनके पक्ष के कुछ लोगों के खिलाफ पूर्व में मुकदमा दर्ज हुआ। जो फरार चल रहे हैं। गांव मेें अवैध रूप से पटाखों के भंडारण और बनाने की शिकायत आई। पुलिस ने काफी मात्रा में पटाखे बरामद किए । पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। महिला की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed