{"_id":"5bbfa6ebbdec2250264ea5aa","slug":"191539286763-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीसी मशीन मालिक पर बाइक सवार युवकों ने चलायी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेबीसी मशीन मालिक पर बाइक सवार युवकों ने चलायी गोली
Updated Fri, 12 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एलआईसी के सामने जेसीबी मशीन मालिक पर बाइक सवार दो युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग की। एक गोली हाथ में लगने से वह लहूलुहान होकर गिर गया। पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों की तलाश की, पुलिस को मौके से एक बुलेट भी मिली है। घायल के पिता ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विकास कुमार पुत्र विक्रम सिंह लुहारी गांव का रहने वाला है। वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एलआईसी के सामने जेसीबी मशीन को किराए पर देने का काम करता है। बुधवार रात्रि वह अपने आफिस में था, तभी बाइक पर दो युवक आए और उन्होंने जेसीबी किराए पर मांगी। तभी युवकों ने विकास को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। विकास भागा तो एक गोली उसके बाएं हाथ पर लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। इसके बाद युवक फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया गया, जहां उसे उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, उसके परिजन एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां आपरेशन के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। विकास के पिता विक्रम ने अज्ञात दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।