फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हिलवाड़ी में मकान के बंटवारे को लेकर मारपीट, हंगामा

हिलवाड़ी में मकान के बंटवारे को लेकर मारपीट, हंगामा

Wed, 29 Aug 2018 01:26 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
हिलवाड़ी में मकान के बंटवारे को लेकर मारपीट, हंगामा
बड़ौत (बागपत)। हिलवाड़ी गांव में दो सगे भाइयों ने अपने भाइयों और पिता पर बंटवारे को लेकर कातिलाना हमला किया। सूचना पर 100 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें कोतवाली ले आई। अभी वे पुलिस मेें तहरीर दे रहे थे, उसी दौरान उनके दो भाई व उनकी पक्ष की महिलाएं कोतवाली पहुंची और देखते ही देखते उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। इस पर पुलिस ने लड़ रहे दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत मेें ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव मेें रशीद पुत्र सदर अली के चार बेटे हैं, इनमेें आबिद, जाहिद पिता से अलग रहते हैं और उन्हें बंटवारे में मकान दिया है, जबकि शकील और रोजूदीन अपने पिता के साथ रहते हैं। उनका मकान के बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर रशीद, उसकी पत्नी शाहिजा, शकील व रोजूदीन तथा आबिद व जाहिद मेें मंगलवार की सुबह मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर 100 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची रसीद, उसकी पत्नी शाजिदा, बेटे शकील व रोजूदीन को कोतवाली ले आई। अभी रसीद पक्ष कोतवाली में तहरीर देने के लिए एक चाय की दुकान पर लिखा रहे थे, इसी दौरान आबिद और जाहिद अपने पक्षों की महिलाओं के साथ वहां पहुंचे और आपस मेें भिड़ गए। पहले सड़क पर मारपीट हुई, फिर कोतवाली में घुसकर दोनों पक्षों में मारपीट चलती रही। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत कर उन्हें अलग किया और हिरासत मेें ले लिया। कोतवाली में भी दोनों पक्षों में गाली गलौच होती रही। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई।
विज्ञापन

दूसरी तरफ हिलवाड़ी गांव मेें संघर्ष के मामले में मंगलवार को शाम के समय शकील पुत्र रसीद पक्ष ने दो महिलाओं समेत चार और आबिद पुत्र रशिद पक्ष ने तीन महिलाओं समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नवजात की भी नहीं की परवाह
बड़ौत। कोतवाली मेें संघर्ष हो रहा था तो एक पक्ष की महिला ने अपने नवजात शिशु को जमीन पर रख दिया और मारपीट मेें जुट गई। बच्चा रोता रहा, लेकिन महिला को उस पर दया नहीं आई, जब लोगों ने महिला को बुरा भला कहा तब जाकर उसने बच्चे को उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed