{"_id":"5ad79dcd4f1c1b3b0a8b53e4","slug":"191524080077-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजरौल रोड पर छात्रों में चले लात-घूसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजरौल रोड पर छात्रों में चले लात-घूसे
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बिजरौल रोड पर बुधवार को मामूली कहासुनी को लेकर नगर के एक कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के दो गुटों में संघर्ष हो गया। इस दौरान छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घुंसों और बेल्टों से हमला बोला। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस संघर्ष में कई छात्र चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर छात्र भाग निकले, इस कारण घायल छात्रों के नाम पता नहीं चल सके। पुलिस छात्रों का पता लगाने में जुटी है।
सूत्रों के अनुसार बावली और बिजरौल गांव के कुछ युवक नगर के एक कॉलेज में पढ़ते हैं, आए दिन किसी न किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी होती रहती है, बुधवार को भी मामूली कहासुनी को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। देखते ही देखते छात्रों के दो गुटों ने एक-दूसरे पर लात-घुंसों व बेल्टों से हमला बोल दिया। इससे मार्ग रुक हो गया और लोगों में अफरा तफरी मच गई। इस संघर्ष में कई छात्र चोटिल हो गए , लेकिन उनके नाम पता नहीं चले, क्योंकि सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर छात्र भाग गएष पुलिस ने कहा आसपास के लोगों की मदद से मारपीट करने वाले छात्रों का पता लगाया जा रहा है, पहचान होते ही उक्त छात्रों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।